खो-खो प्रीमियम लीग के लिए जामताड़ा के खिलाड़ियों ने भरी उड़ान, रांची रवाना हुई टीम

Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा स्टेशन में खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते संघ के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड खो-खो प्रीमियम लीग सीजन-1 में भाग लेने के लिए जामताड़ा जिले की 20 खिलाड़ियों की टीम रांची के लिए रवाना हो चुकी है. यह टीम 13 सितंबर को बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान में ओपन ट्रायल में अपना दम दिखाएगी.

विज्ञापन

जामताड़ा : झारखंड राज्य खो-खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित झारखंड खो-खो प्रीमियम लीग सीजन-1 के बालक वर्ग के ओपन ट्रायल में भाग लेने के लिए जामताड़ा जिले की टीम रविवार को रांची रवाना हुई. प्रतियोगिता 19 से 21 नवंबर तक आयोजित होगी, जबकि बालक वर्ग का ओपन ट्रायल 13 सितंबर को रांची स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल मैदान के खो-खो ग्राउंड में होगा.

विज्ञापन

20 खिलाड़ी रांची के लिए रवाना

जामताड़ा जिला खो-खो संघ के सचिव नंदन सिंह ने बताया कि जिले के करीब 20 खिलाड़ी शनिवार रात जामताड़ा स्टेशन से पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से रांची के लिए रवाना हुए. टीम को रवाना करते समय संघ के अध्यक्ष डॉ दुर्गा दास भंडारी, वरीय उपाध्यक्ष डॉ चंचल भंडारी और सचिव नंदन सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की कामना की.

राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन की उम्मीद

संघ के उपाध्यक्ष भूपेश गुप्ता, कमलेश मंडल एवं समाजसेवी संजीत सिंह ने कहा कि जामताड़ा के खिलाड़ी लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो जिले के लिए गर्व की बात है. अभिभावकों और खेलप्रेमियों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई.

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

मौके पर गौरव जोशी, अनीश रंजन, आकाश साव, अंजनी झा, सुभाष सोरेन समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola