ePaper

शहरपुर में जबरन जमीन कब्जा मामले में होगी जांच

Updated at : 23 Dec 2024 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
शहरपुर में जबरन जमीन कब्जा मामले में होगी जांच

निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज ने डीसी को बताया कि अनुसंधान अधिकारी अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार की ओर से नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत शहरपुर के विषयांकित मामले की जांच कर प्रतिवेदन की मांग की गयी है.

विज्ञापन

जामताड़ा. नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत शहरपुर में प्लॉट संख्या 363 एवं 364 (1932 खतियान में पुरातन पतित दर्ज) भूमि पर एक समुदायों की ओर से गैर कानूनी ढंग से जबरन कब्जा करने के संदर्भ में डीसी कुमुद सहाय ने बैठक की. परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज ने डीसी को बताया कि अनुसंधान अधिकारी अनुसूचित जनजाति आयोग भारत सरकार की ओर से नारायणपुर प्रखंड अंतर्गत शहरपुर के विषयांकित मामले की जांच कर प्रतिवेदन की मांग की गयी है. इसपर डीसी ने उक्त मामले की जांच के लिए अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में छह सदस्यीय जांच दल का गठन करने निर्देश दिया, ताकि विषयांकित मामले की जांच कर 29 दिसंबर 2024 तक जांच प्रतिवेदन समर्पित करेंगे. मौके पर अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, प्रभारी जिला कल्याण पदाधिकारी अविश्वर मुर्मू, सीओ नारायणपुर देवराज गुप्ता आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola