गृहिणी ने घर में फंदे से लटक कर दी जान
चित्तरंजन में एक गृहिणी ने अपने आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है.
मिहिजाम. चित्तरंजन में एक गृहिणी ने अपने आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है. घटना बुधवार को 35 नंबर स्ट्रीट में हुई है. मृतका की पहचान रंजीता अथा (46 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतका के पति गौरांग अथा चिरेकाकर्मी हैं. बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे गौरांग अथा ने पत्नी को कई बार फोन किया, पर दूसरे तरफ से कोई जवाब नहीं आया. घर लौटने पर जब अंदर प्रवेश किया तो एक कमरे में पत्नी को गमछे से फंदे में लटकता पाया. सूचना मिलने पर चित्तरंजन पुलिस मौके पर पहुंची. गौरांग अथा कि दो बेटियां है. एक पिठाक्यारी में नर्स है, दूसरी बेटी कोलकाता में लेक्चरर है. बताया कि मृतका कुछ वर्षों से मानसिक अवसाद में थी. उनका इलाज भी चल रहा था.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए