तेज आंधी व बारिश में नगर में साफ-सफाई की खुली पोल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Jun 2024 9:13 PM

विज्ञापन

तेज आंधी व बारिश ने मंगलवार को नगर में साफ-सफाई की पोल खोलकर रख दी. तेज हवा चलने से बिजली व्यवस्था भी बाधित हो गयी है.

विज्ञापन

मिहिजाम. तेज आंधी व बारिश ने मंगलवार को नगर में साफ-सफाई की पोल खोलकर रख दी. तेज हवा चलने से बिजली व्यवस्था भी बाधित हो गयी है. दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बारिश के शुरू होते ही बिजली गुल हो गयी. रात्रि आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी थी. हवा काफी तेज चलने से कई स्थानों पर पेड़ पौधों को भी नुकसान पहुंचा है. इधर बारिश होने से नगर के कई मुहल्ले में जलजमाव की समस्या सामने आयी है. नालियों में कचरा रहने से बरसात के पानी का बहाव सड़कों पर होने लगा. मस्जिद रोड में नालियों में जमा कचरा सड़क पर पसर गया था. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई. ऐसे हालात से नगर के दूसरे मुहल्लों में भी लोगों को सामना करना पड़ा है. नगर परिषद की ओर से नालियों की सफाई नहीं होने से लोगों को भी परेशानी होने लगी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola