जामताड़ा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर 10 को
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Sep 2024 8:13 PM
मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी महिला समिति, समृद्धि शाखा व सखी सहेली के सहयोग से जामताड़ा में मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा.
जामताड़ा. मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी महिला समिति, समृद्धि शाखा व सखी सहेली के सहयोग से जामताड़ा में मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर के सौजन्य से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. यह शिविर श्री रानी सती दादी मंदिर के प्रांगण में 10 सितंबर की सुबह 10:00 से लेकर संध्या 4:00 बजे तक लगेगा. इसमें मिशन हॉस्पिटल दुर्गापुर से हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, किडनी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ व जनरल फिजिशियन शामिल होंगे. शिविर में 300 लोगों का चेकअप करने का लक्ष्य रखा गया है. इसके लिए शिविर में निशुल्क स्वास्थ्य जांच करवाने वाले लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा. रजिस्ट्रेशन भारती इलेक्ट्रॉनिक दुमका रोड, पोपुलर मेडिकल हॉल बाजार रोड, हनुमान मंदिर के समीप पंकज टिबड़ेवाल, बाजार दुर्गा मंदिर के पास श्री दुर्गा सेल्स व न्यू टाउन रोड राॅयल फॉर्म में होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










