पांडेडीह व मदनाडीह से चार साइबर ठग गिरफ्तार, भेजे गये जेल

Updated:
विज्ञापन

साइबर थाने की पुलिस ने जामताड़ा व नारायणपुर थाना क्षेत्र से चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

जामताड़ा. साइबर थाने की पुलिस ने जामताड़ा व नारायणपुर थाना क्षेत्र से चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार इंस्पेक्टर जयंत तिर्की के नेतृत्व में एसआइ प्रशांत कुमार, एसआइ विनोद सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों ने जामता़डा के पांडेडीह और नारायणपुर के मदनाडीह में साइबर आरोपियों पर शिकंजा कसने के लिए छापेमारी की. साइबर अपराध करते हुए चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार साइबर ठगों में पांडेडीह के बाबूचांद दास, निताई दास व मदनाडीह गांव का विक्रम रक्षित व सपन रक्षित शामिल है. गिरफ्तार सभी आराेपियों के पास से 16 मोबाइल, 18 सिम, 01 एटीएम, 05 आधार कार्ड, 03 पैन कार्ड, 03 वोटर कार्ड व दो पासबुक जब्त किया है. इस संबंध में सभी के विरुद्ध जामताड़ा साइबर थाना कांड संख्या 73-2023 के तहत मामला दर्ज कर जेल भेजा है. इंस्पेक्टर जयंत तिर्की ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके केवाईसी अपडेट करने के नाम पर लोगों से 16 अंक एटीएम नंबर, सीवीवी नंबर एवं ओटीपी नंबर प्राप्त कर विभिन्न ई-वायलेट एवं फर्जी बैंक के खातों के माध्यम से अपने खातों में पैसा ट्रांसफर कर साइबर ठगी करता था. साथ ही बंधन बैंक का फर्जी अधिकारी बनकर लोगों को फोन करके केवाईसी अपडेट करने के नाम पर खाता धारक का यूजर आईडी बनाकर फिर ओटीपी लेकर साइबर ठगी करता था. बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त सपन रक्षित पर पूर्व में भी नारायणपुर थाना कांड संख्या 222-2017 में जेल गया है. बताया कि ये सभी पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola