जामताड़ा में इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका, 8 मिनट में जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

जला हुआ स्कूटी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामताड़ा के गायत्री धाम मोहल्ले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक घर के सीढ़ी वाले कमरे में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते 8 मिनट में स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा: जामताड़ा के गायत्री धाम मोहल्ले में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब घर के सीढ़ी वाले कमरे में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक जोरदार धमाका हो गया. धमाके के बाद स्कूटी में आग लग गयी और देखते ही देखते करीब आठ मिनट में वह पूरी तरह जलकर राख हो गयी. गनीमत रही कि घटना में परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ.

विज्ञापन

दो-तीन धमाकों के बाद धू-धू कर जलने लगी स्कूटी

बताया गया कि स्कूटी की मालकिन श्रद्धा भारती ने करीब 56 हजार रुपये में इसे जामताड़ा-दुमका रोड स्थित साव एजेंसी से खरीदा था. बुधवार को स्कूटी घर के सीढ़ी वाले कमरे में खड़ी थी.

इसी दौरान परिवार के सदस्य घर के अंदर अपने काम में लगे थे. अचानक कमरे से दो-तीन जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी. आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो स्कूटी धू-धू कर जल रही थी.

महज आठ मिनट में स्कूटी जलकर राख

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में स्कूटी पूरी तरह आग की चपेट में आ गयी. प्रत्यक्ष रूप से सामने आयी स्थिति के अनुसार करीब आठ मिनट के भीतर स्कूटी जलकर राख हो गयी.

घटना के दौरान परिवार के लोग किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल गये. समय रहते आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी.

खरीदने के बाद से ही खराबी आने का दावा

पीड़ित परिवार का कहना है कि स्कूटी खरीदने के बाद से ही उसमें लगातार खराबी आ रही थी. अब अचानक आग लगने और स्कूटी के पूरी तरह जल जाने से परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है.

परिवार ने स्कूटी में आग लगने की घटना को लेकर संबंधित एजेंसी और अन्य स्तर पर शिकायत की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

घटना के बाद स्कूटी मालकिन श्रद्धा भारती ने मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्कूटी में धमाके और आग लगने के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola