पोते संग विधानसभा परिसर में दिखे रवींद्रनाथ महतो, तस्वीर ने खींचा ध्यान
अपने पोते के साथ विधानसभा से निकलते स्पीकर | Prabhat Khabar Network
झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने अपने पोते युग कंचन के साथ विधानसभा परिसर में बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीर साझा की है. उन्होंने इन पलों को जीवन की अनमोल स्मृति बताया है, जो स्नेह और पारिवारिक रिश्तों की अहमियत दर्शाते हैं.
प्रतिनिधि, फतेहपुर. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने अपने पोते युग कंचन के साथ विधानसभा परिसर में बिताए आत्मीय पलों की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है. तस्वीर के साथ उन्होंने बच्चों के साथ बिताए समय को जीवन की अनमोल स्मृति बताया.
पोते के साथ बिताए पल मन को छू गये
विधानसभा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि झारखंड विधानसभा परिसर में अपने पोते युग कंचन के साथ बिताए कुछ पल उनके मन को भीतर तक छू गये. उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ बिताया समय वर्तमान में खुशी देने के साथ भविष्य के लिए भी खूबसूरत यादें छोड़ जाता है.
स्नेह और पारिवारिक रिश्ते की खूबसूरत याद
रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि पोते के साथ बिताए ये पल उनके लिए स्नेह, अपनत्व और पारिवारिक रिश्ते की खूबसूरत याद हैं. सार्वजनिक जीवन की व्यस्तता के बीच परिवार के साथ बिताए ऐसे पल उनके लिए खास महत्व रखते हैं.

सोशल मीडिया पर तस्वीर को मिली सराहना
विधानसभा अध्यक्ष की ओर से साझा की गयी तस्वीर को सोशल मीडिया पर लोगों ने पसंद किया. लोगों ने परिवार के साथ बिताए इन आत्मीय क्षणों की सराहना की और इसे पारिवारिक रिश्तों की खूबसूरत झलक बताया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए