देवलेश्वर धाम को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर दिया ज्ञापन
देवलेश्वर धाम काे पर्यटन स्थल बनाने की मांग सहित कुल 13 सूत्री मांगों को लेकर नाला के युवा नेता डीसी को ज्ञापन सौंपा.
जामताड़ा. जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल देवलेश्वर धाम काे पर्यटन स्थल बनाने की मांग सहित कुल 13 सूत्री मांगों को लेकर नाला के युवा नेता सूरज झा ने डीसी कुमुद सहाय को मांग-पत्र सौंपा है. मांत्र पत्र में जिले में साइबर अपराध को रोकने के लिए आइटी पार्क बनाने की भी मांग की है. नाला विधानसभा क्षेत्र स्थित सभी पंचायतों में लाइब्रेरी एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनावाने, सभी मुख्य सड़क व मंदिरों में रोशनी की व्यवस्था करने, अजय बराज नहर में अविलंब पानी छोड़ने व किसानों के लिए वैकल्पिक खेती और रोजगार की व्यवस्था करने, समय पर खाद बीज व ऋण देने, सुखाड़ को देखते हुए वैकल्पिक खेती की व्यवस्था शामिल है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए