जामताड़ा में कृषि योजनाओं पर डीसी सख्त, खाद की कालाबाजारी पर लाइसेंस रद्द करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामताड़ा के डीसी ने कृषि, आत्मा, उद्यान और भूमि संरक्षण विभागों की समीक्षा बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया. उन्होंने योग्य किसानों को लाभ सुनिश्चित करने और खाद की कालाबाजारी रोकने के सख्त निर्देश दिए, अन्यथा लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी दी.

विज्ञापन

जामताड़ा : उपायुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में कृषि, आत्मा, उद्यान एवं भूमि संरक्षण विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में वार्षिक कृषि योजना, बीज वितरण, मृदा स्वास्थ्य जांच, कृषक पाठशाला, फसल सुरक्षा, अम्लीय मृदा सुधार, उर्वरक उपलब्धता, कृषि मेला समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

योग्य किसानों को मिले योजनाओं का लाभ

डीसी ने प्रकाशित विज्ञापन एवं विभागीय एसओपी के अनुसार योग्य, जरूरतमंद एवं अहर्ताधारी किसानों को योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया. उन्होंने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी.

कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

खाद की कालाबाजारी और अधिक मूल्य पर बिक्री की शिकायतों पर नियमित अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. डीसी ने दोषी दुकानों का लाइसेंस रद्द करने की भी हिदायत दी. भूमि संरक्षण विभाग की तालाब जीर्णोद्धार, पंपसेट, डीप बोरिंग, परकोलेशन टैंक एवं ट्रैक्टर योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. मौके पर डीडीसी असीम किस्पोट्टा समेत संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola