ePaper

राष्ट्रीय खेल के लिए डीएवी की टीम देवघर रवाना

Updated at : 25 Jul 2024 8:34 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल के लिए डीएवी की टीम देवघर रवाना

डीएवी राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता-2024 संकुल स्तरीय में भाग लेने सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा की टीम देवघर रवाना हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. डीएवी राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता-2024 संकुल स्तरीय में भाग लेने सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा की टीम देवघर रवाना हुई. 26 और 27 जुलाई को ये स्पर्धा गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, सातर रोड, भंडारकोला, देवघर में आयोजित होंगी. इनमें डीएवी जामताड़ा से वॉलीबॉल के बालक एवं बालिका वर्ग, वुशु और ताइक्वांडो में बालक वर्ग भाग लेंगे. टीम में कुल 22 विद्यार्थी शामिल हैं, जिनका नेतृत्व अंजलि हांसदा और हिमांशु कुमार करेंगे. मार्गदर्शन के लिए क्रीड़ा शिक्षक अभिषेक दुबे और अध्यापिका मधुलिका मंडल भी गयी हैं. वहीं प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने कहा कि खेल-कूद हमारे जीवन का अभिन्न अंग है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola