डीएवी ने बीमार बस चालक को दिया आर्थिक सहयोग
सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा के बस चालक चिरून बांध निवासी मो इमरान खान किडनी के इन्फेक्शन से पीड़ित हैं. डीएवी विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें इलाज के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया.
जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा के बस चालक चिरून बांध निवासी मो इमरान खान किडनी के इन्फेक्शन से पीड़ित हैं. उनकी स्थिति गंभीर थी. इलाज मिशन अस्पताल, दुर्गापुर व फिलहाल रानीगंज में चल रहा है. डीएवी विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें इलाज के लिए आर्थिक सहयोग दिया गया. सोमवार को उन्हें सहयोग राशि प्रदान करते हुए प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने कहा कि इमरान ने दिल से विद्यालय की सेवा की है. संकट के क्षण में विद्यालय परिवार उनके साथ खड़ा है. पूरा विद्यालय परिवार उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है. मौके पर यातायात प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, कमलेश कुमार, लिपिक रोबिन दास आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए