निमोती बेसरा के निधन पर जताया गया शोक

श्यामपुर गांव की निमोती बेसरा के निधन पर पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और कांग्रेस के प्रदेश सचिव शबाना खातून उर्फ पिंकी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी.
जामताड़ा. रानीडीह पंचायत अंतर्गत श्यामपुर गांव की निमोती बेसरा के निधन की खबर मिलते ही पूर्व सांसद फुरकान अंसारी और कांग्रेस के प्रदेश सचिव शबाना खातून उर्फ पिंकी ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी. साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की. मृतका निमोती बेसरा के चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं, जिनके प्रति गहरी संवेदना प्रकट की. शोकसभा में ग्राम प्रधान निर्मल सोरेन, परिमल सोरेन, महेंद्र सोरेन, शिवलाल हांसदा, रवींद्र हेंब्रम, बाहमुनी बेसरा, चेतमुनी हांसदा, कविता बास्की, लोगोनी टुडू आदि शामिल थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




