केंद्र सरकार के बेमिसाल 12 साल पूर्ण होने पर पौधे का वितरण

Updated:
विज्ञापन

जामताड़ा. पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल अभियान को लेकर जिले के भाजपाइयों ने गोराईनाला मंडल अंतर्गत बेवा में चौपाल का आयोजन किया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. देश में पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल अभियान को लेकर जिले के भाजपाइयों ने गोराईनाला मंडल अंतर्गत बेवा में चौपाल का आयोजन किया. इस दौरान कुल 400 पौधे का वितरण किया गया. पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं. ये 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण के रहे हैं. निवर्तमान जिला महामंत्री मितेश साह ने कहा कि पूरे देश में 5 जून से 21 जून तक नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. इस निमित्त पांच जून को भाजपा कार्यकर्ता पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम से पौधरोपण करेंगे. पूर्व जिला उपाध्यक्ष निमाई सेन ने बताया नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष जनसंपर्क अभियान, मीडिया संवाद, जनकल्याण शिविर, मोदी सरकार की उपलब्धियों की प्रदर्शनी, सभागार बैठकें, प्राकृतिक खेती पर कार्यशालाएं एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम शामिल हैं. मौके पर सुभाष यादव, मुकेश पांडेय, प्रभाष हेम्ब्रम, गोवर्धन मंडल, राजेश यादव सहित अन्य थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola