फंदे से लटकता महिला का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिस ने शहरपुर गांव के रजवारडीह टोला से एक महिला का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया है.

विज्ञापन

नारायणपुर. पुलिस ने शहरपुर गांव के रजवारडीह टोला से एक महिला का शव फंदे से लटकता हुआ बरामद किया है. घटना बुधवार की सुबह करीब 9 बजे की है. महिला के परिजनों का आरोप है घरवालों ने हत्या कर फंदे से लटका दिया गया है. मृतका की पहचान साजिया खातून (26 ) पति रजाउल अंसारी के रूप में हुई है. महिला के दो बच्चे हैं. नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. महिला के ससुरालवालों की माने तो आत्महत्या है. थाना प्रभारी मुराद हसन ने बताया कि फंदे से लटकता हुआ एक शव बरामद किया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला क्या है. फिलहाल अभी तक मुझे कोई आवेदन नहीं मिला है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola