ePaper

भाजपा ही कर सकती है बेटियों की सुरक्षा: राफिया नाज़

Updated at : 17 Nov 2024 8:33 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा ही कर सकती है बेटियों की सुरक्षा: राफिया नाज़

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने जामताड़ा स्थित जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की. उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का महिला अपमान का जो प्रोटोकॉल है,

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राफिया नाज़ ने जामताड़ा स्थित जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की. उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का महिला अपमान का जो प्रोटोकॉल है, उसे उनके प्रत्याशी पूरी तरह से धरातल पर लागू कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यहां के कांग्रेस विधायक ने जामताड़ा की जनता को केवल लूटने का काम किया है. इसका परिणाम यह हुआ कि आज जामताड़ा के युवा साइबर क्राइम की ओर बढ़ रहे हैं. राफिया नाज़ ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें अशिक्षा और बेरोजगारी की ओर धकेला गया है. अब, जब उनकी राजनीतिक पारी समाप्ति की ओर है, तो जनता उन्हें उनके कार्यों का जवाब देगी. भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी की घुसपैठियों के खिलाफ सख्त नीति है. उन्होंने झामुमो और कांग्रेस पर महिलाओं के साथ छलावा करने का आरोप लगाया. राफिया ने कहा कि अबतक झारखंड में महिला आयोग का गठन नहीं हुआ है. राज्य के 90% पुलिस थानों में महिला उपनिरीक्षक तक की नियुक्ति नहीं है. उन्होंने कहा कि, राज्य में महिला उत्पीड़न के 16,162 मामलों में से 8,000 से अधिक मामलों की जांच अब तक शुरू नहीं हुई है. भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि वर्ष 2022 में कई पॉक्सो एक्ट के अपराधियों को रिहा कर दिया गया. उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटियों की सुरक्षा केवल भाजपा ही सुनिश्चित कर सकती है. उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार जामताड़ा की जनता सीता सोरेन को पूर्ण समर्थन देगी और इस महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेगी. उनका कहना था कि भाजपा ही वह पार्टी है, जो महिलाओं और बेटियों के हितों की रक्षा कर सकती है. मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आभा आर्या, भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रिंस कुमार थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola