टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप! प्रपत्र बिके ज्यादा, जमा हुए सिर्फ दो; भाजपा ने डीसी से जांच की मांग की

Updated:
विज्ञापन

कमलेश मंडल, | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा ने पथ निर्माण विभाग की निविदा प्रक्रिया में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. बड़ी संख्या में निविदा प्रपत्र बिकने के बावजूद केवल दो का जमा होना सिंडिकेट की ओर इशारा करता है. पार्टी ने उपायुक्त से तत्काल जांच और प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की है.

विज्ञापन

जामताड़ा : भाजपा जिला महामंत्री कमलेश मंडल ने पथ निर्माण विभाग (आरसीडी) की निविदा आमंत्रण सूचना संख्या 3/2026-27, 08 सितंबर 2026 में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा. उन्होंने निविदा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और जांच पूरी होने तक प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की.

विज्ञापन

निविदा प्रपत्रों की बिक्री और जमा पर सवाल

ज्ञापन में कहा गया है कि ग्रुप संख्या एक में चार निविदा प्रपत्रों की बिक्री हुई, लेकिन निविदा बॉक्स में मात्र दो निविदाएं डाली गयीं. इसी तरह ग्रुप संख्या तीन में 12 तथा ग्रुप संख्या चार में 14 निविदा प्रपत्रों की बिक्री के बावजूद दोनों ग्रुप में भी केवल दो-दो निविदाएं प्राप्त हुईं.

सिंडिकेट और पूलिंग की जतायी आशंका

कमलेश मंडल ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में निविदा प्रपत्र बिकने के बाद भी प्रत्येक ग्रुप में केवल दो निविदाएं जमा होना संदेह पैदा करता है. उन्होंने इसे कथित रूप से सिंडिकेट या पूलिंग की संभावना से जोड़ते हुए विभागीय अधिकारियों और कुछ संवेदकों की मिलीभगत की आशंका जतायी.

सरकारी राजस्व और कार्यों की गुणवत्ता पर उठाये सवाल

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रक्रिया से सरकारी राजस्व को नुकसान होने के साथ विकास कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो सकते हैं.

सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग

भाजपा महामंत्री ने उपायुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, निविदा प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने तथा निविदा के दिन का सीसीटीवी फुटेज खंगालकर उपस्थित संवेदकों की जानकारी लेने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola