बजरंग एकादश ने छह रन से पुनसिया को हराया

Updated:
विज्ञापन

बिंदापाथर. वसंत पंचमी पर बिंदापाथर के गेड़िया पंचायत अंतर्गत केशोड़ी गांव में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न हुआ.

विज्ञापन

बिंदापाथर. वसंत पंचमी पर बिंदापाथर के गेड़िया पंचायत अंतर्गत केशोड़ी गांव में एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न हुआ. उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिप प्रतिनिधि सह समाजसेवी अजय कुमार मंडल ने किया. टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लिया. फाइनल मुकाबला बजरंग-11 व पुनसिया टीम के बीच खेला गया, जिसमें बजरंग-11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित तीन ओवर में 22 रन बनाये. जवाब में पुनसिया टीम 16 रन ही बना पाई. इस तरह बजरंग-11 ने छह रन से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना और भाईचारे के साथ खेलने का संदेश दिया. मैच देखने के लिए आसपास के पंचायतों से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे. समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. मौके पर विपद तारण महतो, दुलाल राय, प्रदीप राय, रवि महतो सहित कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola