बिंदापाथर : एयरटेल पेमेंट्स बैंक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन

बिंदापाथर. पालोजोरी पंचायत अंतर्गत बस्ती पालोजोरी मोड़ पर बुधवार को एयरटेल पेमेंट्स बैंक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया.

विज्ञापन

बिंदापाथर. पालोजोरी पंचायत अंतर्गत बस्ती पालोजोरी मोड़ पर बुधवार को एयरटेल पेमेंट्स बैंक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया गया. उद्घाटन एयरटेल पेमेंट्स बैंक के जोनल मैनेजर विष्णु कुमार की उपस्थिति में समाजसेवी शिरोमणि यादव व सेवा केंद्र संचालक दामोदर यादव ने किया. इस अवसर पर विष्णु कुमार ने कहा कि सेवा केंद्र के शुरू होने से ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं में बड़ी राहत मिलेगी. यहां खाता खोलना, पासबुक व एटीएम कार्ड बनवाना, आधार से जुड़ी सेवाएं सहित सभी आवश्यक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध होंगी. प्रमोटर सुशांत महतो ने बताया कि डिजिटल और बैंकिंग सेवाएं अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी. ग्राम प्रधान सदानंद यादव ने इसे ग्रामीणों के लिए लाभकारी बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola