मारपीट करने व जमीन पर घर बनाने का लगाया आरोप, किया केस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, विशेष न्यायालय में नारायणपुर थाना क्षेत्र के पलटा गांव के निवासी शंभू बाउरी ने हरिजन आदिवासी अत्याचार अधिनियम के अंतर्गत एक परिवाद पत्र दायर किया है.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, जामताड़ा कोर्ट.
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, विशेष न्यायालय में नारायणपुर थाना क्षेत्र के पलटा गांव के निवासी शंभू बाउरी ने हरिजन आदिवासी अत्याचार अधिनियम के अंतर्गत एक परिवाद पत्र दायर किया है. इसमें उन्होंने गांव के ही हामिद अंसारी, अब्दुल मन्नान, शमसुर अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी, मुद्दीन अंसारी और कालामूला अंसारी पर गंभीर आरोप लगाये हैं. शंभू बाउरी ने शिकायत में जिक्र किया है कि, आरोपित उनकी जमाबंदी वाली जमीन पर घर निर्माण कर रहे हैं और उसके खेत से फसल काटकर ले जाते हैं. मना करने पर न केवल मारपीट करते हैं बल्कि जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर शंभू को अपमानित भी करते हैं. परिवादी ने आगे बताया कि आरोपी न तो उसके परिवार के सदस्य हैं और न ही उसके जमीन पर कोई कानूनी अधिकार रखते हैं. शंभू ने यह भी कहा कि वह दलित समुदाय से है और आरोपित उसकी जमीन हड़पने के उद्देश्य से यह हरकतें कर रहे हैं.———————————————–जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पलटा गांव की घटना
गांव के ही हमीद अंसारी, अब्दुल मन्नान, शमशुर अंसारी व अन्य पर लगाया आरोपआपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन