एसी ने की मतदाता सूची द्वितीय पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

एसी पूनम कच्छप, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी अनिता केरकेट्टा ने प्रखंड कार्यालय फतेहपुर में निर्वाचन से संबंधित कार्यों को लेकर बैठक की.

विज्ञापन

फतेहपुर. एसी पूनम कच्छप, जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी अनिता केरकेट्टा ने प्रखंड कार्यालय फतेहपुर में निर्वाचन से संबंधित कार्यों को लेकर बैठक की. एसी ने अब तक हुए हाउस टू हाउस वेरीफिकेशन कार्य, फॉर्म 6, 7 एवं 8 कलेक्शन, एएसडी वोटर, सुपर चेकिंग आदि कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने सुपरवाइजर के माध्यम से शत-प्रतिशत सुपर चेकिंग एवं बीएलओ की ओर से किए जा रहे वेरीफिकेशन कार्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया. वहीं मतदाता सूची से हटाए गए मतदाताओं के नाम की दोबारा से समीक्षा का निर्देश दिया गया. मतदाता सूची द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर बीएलओ रजिस्टर अप टू डेट रखने को कहा. मौके पर बीडीओ प्रेम कुमार दास, बीपीआरओ हरिपद रूईदास आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola