अभाविप के कार्यकर्ता धनबाद के लिए रवाना

Updated:
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री निर्भय मंडल के नेतृत्व में विद्यासागर से कार्यकर्ताओं का एक दल झारखंड प्रदेश अधिवेशन (रजत जयंती) में भाग लेने के लिए धनबाद के लिए रवाना हुए.

विज्ञापन

विद्यासागर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री निर्भय मंडल के नेतृत्व में विद्यासागर से कार्यकर्ताओं का एक दल झारखंड प्रदेश अधिवेशन (रजत जयंती) में भाग लेने के लिए धनबाद के लिए रवाना हुआ. इस दल में दीपक तुरी, धीरज मंडल, अजय कुमार, राकेश मुर्मू और अमर मुर्मू शामिल हैं. अधिवेशन का आयोजन राज्य के इतिहास में अभाविप के 25 वर्षों की उपलब्धियों और योगदान के उद्देश्य से किया गया है. अधिवेशन का उदघाटन झारखंड के राज्यपाल बतौर मुख्य अतिथि करने की संभावना है. यह कार्यक्रम अभाविप के कार्यकर्ताओं के लिए संगठन के उद्देश्यों और भावी योजनाओं पर विचार-विमर्श का एक मंच प्रदान करेगा. नगर मंत्री निर्भय मंडल ने कहा कि यह अधिवेशन संगठन को ओर अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित करेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola