सावित्रीबाई फुले की मनाई गयी 194वीं जयंती

Updated:
विज्ञापन

शहर के आंबेडकर नगर में शिक्षा की देवी और राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले की 194वीं जयंती मनाई गयी.

विज्ञापन

जामताड़ा. शहर के आंबेडकर नगर में शिक्षा की देवी और राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले की 194वीं जयंती मनाई गयी. इस अवसर पर उनके अद्वितीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. विक्रम दास ने उनके शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अभूतपूर्व कार्यों की सराहना की. कहा कि सावित्रीबाई फुले का योगदान आज भी समाज के उत्थान और महिला सशक्तिकरण में अत्यंत महत्वपूर्ण है. सावित्रीबाई फुले के योगदान को अनमोल बताते हुए उनके आदर्शों का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया. वहीं विभिन्न प्रकार के खेल का आयोजन किया गया, जिसमें दौड़ म्यूजिकल चेयर, नुक्कड़ नाटक आदि कार्यक्रम में बालक-बालिकोओं ने हिस्सा लिया था. मेडल, सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया. मौके पर मृत्युंजय यादव, रोहित दास, राहुल दास, माला देवी, मिताली बाउरी, सुशील हाड़ी, तन्नू कुमारी, आशा देवी, शर्मिला देवी, काजोला हाड़ी, समीर हाड़ी, आनंद हाड़ी, टुम्पा देवी, पिंकी देवी, जसीम अंसारी, बासु देव, राजकुमार तुरी, जयप्रकाश मंडल, आनंद हाड़ी, सुनील बाउरी, उत्तम बाउरी, शोभा देवी, उषा देवी आदि थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola