जिला प्रशासन से स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिक्षक दिवस को विरोध दिवस के रूप में मनाया जामताड़ा : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्थानांतरण के विरोध में बुधवार को जिला प्रशासन के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया. साथ ही शिक्षक दिवस को विरोध दिवस के रूप में मनाया. धरना-प्रदर्शन के पूर्व जिला अध्यक्ष शशि शेखर सिंह और राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने भारत […]

विज्ञापन

शिक्षक दिवस को विरोध दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन
जामताड़ा : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्थानांतरण के विरोध में बुधवार को जिला प्रशासन के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन किया. साथ ही शिक्षक दिवस को विरोध दिवस के रूप में मनाया. धरना-प्रदर्शन के पूर्व जिला अध्यक्ष शशि शेखर सिंह और राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने भारत रत्न सर्वपल्ली डॉ राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया. संघ ने कहा कि जिला स्थापना समिति के द्वारा युक्तिकरण के नाम पर विसंगतिपूर्ण स्थानांतरण के कारण शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक शिक्षक सांकेतिक धरना करने को विवश हैं. स्थानांतरण में छात्र संख्या, विषयवार शिक्षक, महिला, दिव्यांग, दुर्गम क्षेत्रों में स्थापित शिक्षक-शिक्षिकाओं पर कोई विचार नहीं किया गया है. जबकि युक्तिकरण छात्र शिक्षक संख्या अनुपात, विषयगत शिक्षकों के आधार पर किया जाना था.
संघ ने कहा कि अन्य जिलों की तरह अधीक्षा के आधार पर युक्तिकरण तथा स्थानांतरण किया जाये. जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होती तब तक हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे. महिला शिक्षकों की सुरक्षा की अनदेखी कर सुदूरवर्ती क्षेत्रों में भेज दिया गया है. विकलांग शिक्षकों को जिला मुख्यालय से 30 से 40 किलोमीटर दूर भेज दिया गया है. कहा कि युक्तिकरण के नाम पर बिना कारण के शिक्षकों का प्रखंड स्थानांतरण किया गया है. असाध्य रोग से ग्रसित शिक्षकों को भी मुख्यालय से 30 से 40 किलोमीटर दूर भेज दिया गया है, जिससे जिले के प्राथमिक शिक्षकों में भारी आक्रोश है. संघ ने स्थानांतरण को स्थगित करने की मांग की. मौके पर राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार, प्रमंडल के सोशल मीडिया प्रभारी पवन कुमार, जिला अध्यक्ष शशि शेखर सिंह, जिला महासचिव महेश्वर घोष, वरीय उपाध्यक्ष हरिप्रसाद राम, संयुक्त सचिव संजय कुमार, द्वारिका राम, उपाध्यक्ष राकेश कांत रौशन, विजय सिंह, संगठन मंत्री विद्यासागर, कोषाध्यक्ष मनोज राम, संयुक्त सचिव सुखेन मन्ना, प्रवक्ता एसएम इमाम, प्रीति रविकर, धर्मवीर भारती, नित्यानंद झा, मुकेश कुमार, शिवपूजन शर्मा, राणा चटर्जी, रविकांत शर्मा, सरोज मुर्मू, उज्जवल कुमार दास, तपन कुमार कविराज, कुमार राजेश, ज्ञान प्रकाश मालवीय, सुकदेव सोरेन, किशोर कुमार सेन, राधा विनोद मंडल, रसमय मांझी, रंजन कुमार, राजेश कुमार सिन्हा, प्रमोद राय, उदय नारायण प्रसाद, प्रियंका मिश्रा, सुमित्रा सोरेन, चांदनी कुमारी, वैद्यनाथ पाल, पिंकी कुमारी, जयंती रानी मंडल, जीतेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola