निर्जला व्रत, शिव-पार्वती की आराधना और अखंड सौभाग्य की कामना, नारायणपुर में श्रद्धा से मनी हरितालिका तीज

Updated:
विज्ञापन

पूजा करने जाती महिलाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में हरितालिका तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने अपने पतियों की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए दिनभर निर्जला उपवास रखा. घरों में शिव-पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की गई.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुरलीपहाड़ी : भाद्र मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाने वाला हरितालिका तीज सोमवार को नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया. पति की दीर्घायु, वैवाहिक सुख-शांति और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखा. सुबह से देर शाम तक घरों में शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा.

विज्ञापन

उदयातिथि के मान से हुआ व्रत

पुरोहित सूर्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सोमवार को तृतीया तिथि सुबह 7:28 बजे तक थी. सूर्योदय तृतीया तिथि में होने के कारण उदयातिथि के मान से 14 सितंबर को ही हरितालिका तीज का व्रत और पूजन किया गया. सोमवार को तृतीया और चतुर्थी तिथि का युग्म संयोग भी रहा.

शिव-पार्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा

व्रती महिलाओं ने मिट्टी से निर्मित भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा स्थापित की और विधि-विधान से पूजा की. पूजन के दौरान सोलह शृंगार की सामग्री, फल-फूल, धूप-दीप, चंदन और अक्षत अर्पित किए गए. महिलाओं ने पुरोहित से भगवान शिव और माता पार्वती की कथा का श्रवण भी किया.

दांपत्य सुख की कामना

धार्मिक मान्यता के अनुसार हरितालिका तीज का व्रत करने से दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बढ़ती है तथा सुहागिनों को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है. व्रती महिलाएं मंगलवार 15 सितंबर को सूर्योदय के बाद पारण करेंगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola