संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

Updated at : 17 Jul 2018 6:22 AM (IST)
विज्ञापन
संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

नाला : मुख्यालय स्थित आमबागान में भारतीय मजदूर संघ की बैठक संपन्न हुई. इसकी अध्यक्षता सूजन चक्रवर्ती ने की. मुख्य अतिथि के रूप में रामसिंह यादव उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श किया गया. रामसिंह यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत किए बिना कुछ भी हासिल […]

विज्ञापन
नाला : मुख्यालय स्थित आमबागान में भारतीय मजदूर संघ की बैठक संपन्न हुई. इसकी अध्यक्षता सूजन चक्रवर्ती ने की. मुख्य अतिथि के रूप में रामसिंह यादव उपस्थित थे. बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने के लिए विचार-विमर्श किया गया. रामसिंह यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत किए बिना कुछ भी हासिल नहीं किया जा सकता है.
इसलिए सभी साथियों को एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा. आज के समय में मजदूरों के समक्ष कई समस्या है. समस्याओं के समाधान के लिए संगठन का मजबूत होना जरूरी है. कहा कि संघ का अपना भवन नहीं रहने के कारण संगठन काम करने में बहुत कठिनाई होती है. सर्वसम्मति से सभी साथियों ने संघ कार्यालय खोलने के लिए सहमति प्रदान की. मौके पर निमाई भंडारी, दयामय मंडल, हरी माजी, कृष्ण मित्र, लालू घोष, अशोक घोष, ब्रज किशोर सिंह, युद्धपति घोष आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola