घर में घुसकर महिलाओं पर तानी पिस्तौल, और फिर...

Updated:
विज्ञापन

एसपी ऑफिस के बाहर खडे़ लोग

जमशेदपुर में हथियारबंद युवकों ने एक घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट और अभद्रता की. पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई. स्थानीय लोगों ने तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. उलीडीह में बेखौफ अपराधियों ने घर में घुसकर 19 अगस्त की शाम मकान में जबरन दाखिल हो गए और वहां मौजूद तीन महिलाओं के साथ धक्का-मुक्की व मारपीट करने लगे. आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की नीयत से दहशत फैला दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर दी गोली मारने की धमकी

पीड़ित महिला के अनुसार, युवकों के पास अवैध पिस्तौल थी. उन्होंने खुलेआम हथियार लहराते हुए महिलाओं को गोली मारने की धमकी दी. चीख-पुकार सुनकर आसपास के क्वार्टरों में रहने वाले लोग मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए कुछ युवकों को मौके पर ही खदेड़कर दबोच लिया, जबकि एक आरोपी पिस्तौल समेत भागने में सफल रहा.

प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पकड़े गए आरोपियों को लोग सीधे उलीडीह थाने ले गए. आरोप है कि पुलिस स्टेशन पहुंचने के बाद भी युवकों के हौसले पस्त नहीं हुए और वे शिकायतकर्ता के परिजनों को लगातार जान से मारने की धमकियां देते रहे.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित महिला ने थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन और फरार आरोपी की तलाश में जुट गयी है.


विज्ञापन
Shyam Narayan Jha

लेखक के बारे में

By Shyam Narayan Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola