बहरागोड़ा में इस बार दिखेगा चंदननगर का जलवा, दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू
दुर्गा माता की प्रतिमा.
बहरागोड़ा के पाटपुर में 93वीं दुर्गा पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार चंदननगर की आकर्षक आलोक सज्जा और भव्य पंडाल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
बहरागोड़ा : पाटपुर सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी ने इस वर्ष की दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. पूजा में भव्य मां दुर्गा की प्रतिमा, चंदननगर की तर्ज पर आकर्षक विद्युत सज्जा और तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण होंगे. कमेटी के अध्यक्ष देव प्रसाद दे ने बताया - बहरागोड़ा में पाटपुर की दुर्गा पूजा ऐतिहासिक और गरिमामयी पहचान रखती है. वर्ष 1935 में तत्कालीन थाना प्रभारी ने पूजा की शुरुआत की थी. इसके बाद से यह परंपरा लगातार जारी है. इस वर्ष पूजा का 93वां आयोजन होगा.
आपके शहर में
बाजार में दिखेगी चंदननगर की रोशनी
इस बार बहरागोड़ा बाजार को पश्चिम बंगाल के चंदननगर की तर्ज पर आकर्षक आलोक सज्जा से सजाने की तैयारी है. पूजा पंडाल और आसपास के क्षेत्र में विशेष विद्युत सज्जा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी. आयोजन पर करीब 10 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है. कमेटी के सदस्य पूजा को यादगार बनाने में जुट गए हैं. तीन दिनों तक चलने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों और विभिन्न प्रस्तुतियों के जरिए श्रद्धालुओं के मनोरंजन की भी व्यवस्था की जाएगी.
नई कमेटी की जिम्मेदारियां तय
पूजा आयोजन के लिए कमेटी का गठन कर जिम्मेदारियां सौंप दी गयी हैं. देव प्रसाद दे अध्यक्ष, हरेंद्र नाथ पाल, तापस कुमार साहू और रंजीत धाऊड़िया उपाध्यक्ष, विकास मित्र सचिव, रघुनाथ बेरा, समीर दास और निशिकांत बेरा सहसचिव, प्रियांशु पाल कोषाध्यक्ष और शैलेंद्र नाथ पाल सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं. वहीं, पार्थो पटनायक और दिलीप कुमार साव को ऑडिटर बनाया गया है. सदस्य के रूप में प्रबोध मंडल, सुकुमार बोस, पूर्ण चंद्र कुंडू, दीपेन मन्ना, प्रबोध पाल, आकुल चंद्र पाल, तापस कुमार दास, देवलाल पाल और रतिकांत धाऊड़िया को मनोनीत किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए