हिमांशु हत्याकांड में जेल में बंद भाजपा नेता नीरज सिंह को झटका, कोर्ट ने खारिज की बेल

Updated:
विज्ञापन

नीरज सिंह व साथ में डीडी बार की तस्वीर.

डीडी बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह को हिमांशु हत्याकांड में अदालत से राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी है. यह उनके लिए बड़ा झटका है. जानिए इस मामले से जुड़ी पूरी जानकारी.

विज्ञापन

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड में जेल में बंद भाजपा नेता और डीडी बार संचालक नीरज सिंह को अदालत से राहत नहीं मिली है. एडीजे-2 की अदालत में हुई सुनवाई के बाद गंभीर आरोपों को देखते हुए कोर्ट ने नीरज सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है. नीरज सिंह की बेल अर्जी पर शुक्रवार को एडीजे-2 की अदालत में सुनवाई हुई. अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया. इससे नीरज सिंह को बड़ा झटका लगा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर 27 जून की रात विवाद के बाद हिमांशु सिंह और प्रत्युष सिंह पर हमला हुआ था. हमले में हिमांशु सिंह की मौत हो गयी थी, जबकि प्रत्युष सिंह गंभीर रूप से घायल हुए थे. इस मामले में डीडी बार के संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया. पुलिस ने नीरज सिंह को राजस्थान से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद उन्हें जमशेदपुर लाया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया. मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पहले भी नहीं मिली थी राहत

नीरज सिंह की जमानत को लेकर इससे पहले भी अदालत में सुनवाई हो चुकी है. एडीजे-2 की अदालत ने पहले केस डायरी तलब की थी और सुनवाई आगे बढ़ी थी. अब गंभीर आरोपों को देखते हुए अदालत ने उनकी बेल अर्जी खारिज कर दी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola