पूरे कोल्हान से इकलौते राइडर प्रदीप मुखर्जी, वाराणसी से वडनगर तक बाइक यात्रा में संभाल रहे कमान

Updated:
विज्ञापन

प्रदीप मुखर्जी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक भाजयुमो की सेवा संकल्प बाइक यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है. इस राष्ट्रव्यापी अभियान में झारखंड से 17 युवा कार्यकर्ता शामिल हैं, जिनका नेतृत्व जमशेदपुर के प्रदीप मुखर्जी कर रहे हैं. यात्रा के दौरान पौधारोपण, फल वितरण और स्वच्छता जागरूकता जैसे सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर. भाजयुमो के सेवा संकल्प अभियान के तहत वाराणसी से गुजरात के वडनगर तक निकाली जा रही बाइक यात्रा तेजी से आगे बढ़ रही है. राष्ट्रव्यापी इस यात्रा में शामिल बाइकर्स अलग-अलग राज्यों से गुजरते हुए सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य कर रहे हैं. यात्रा दल रास्ते में जगह-जगह रुककर पौधारोपण कर रहा है, जरूरतमंदों के बीच फल बांट रहा है और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहा है.

विज्ञापन

इस अभियान में पूरे झारखंड से कुल 17 चुनिंदा युवा कार्यकर्ता शामिल हैं. बाइक राइडर्स प्रभारी के रूप में जमशेदपुर के प्रदीप मुखर्जी यात्रा दल का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि पाकुड़ के दीपक कुमार शाह सह प्रभारी हैं. जमशेदपुर और पूरे कोल्हान से प्रदीप मुखर्जी इस यात्रा में शामिल इकलौते राइडर हैं.

झारखंड के 17 राइडर्स यात्रा में शामिल

यात्रा में झारखंड से शामिल अन्य राइडर्स में रांची के साकेत सिंह, मंजीत सिंह और निशांत पांडेय, साहेबगंज के अमित कुमार भारती, जयकांत मंडल और धर्मेंद्र मंडल, पाकुड़ के श्याम कुमार भगत, गोड्डा के रविंदर शर्मा, धीरज कुमार शाह, सौरव सुमन, सावन जोशी और सोनू शाह, हजारीबाग के सत्यजीत विद्या अलंकार और शिव शंकर कुमार तथा देवघर के सत्यम कुमार शामिल हैं.

17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक चलेगी यात्रा

यह बाइक यात्रा 17 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक चलेगी. यात्रा को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था.

जमशेदपुर से प्रदीप मुखर्जी के प्रतिनिधित्व को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुशी जतायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola