जेल में बंदी लगाएंगे कलश, नौ दिनों तक करेंगे मां दुर्गा की आराधना, जानें क्या है तैयारी

Updated:
विज्ञापन

घाघीडीह सेंट्रल जेल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर की घाघीडीह केंद्रीय जेल में इस बार नवरात्र का माहौल भक्तिमय रहेगा. कैदी प्रशासन के सहयोग से कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना करेंगे. नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में भजन-कीर्तन और दुर्गा पाठ का भी आयोजन होगा.

विज्ञापन

जमशेदपुर: घाघीडीह केंद्रीय कारा में इस बार शारदीय नवरात्र के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिलेगा. जेल में बंदियों ने प्रशासन के सहयोग से कलश स्थापना कर मां दुर्गा की आराधना करने का निर्णय लिया है. इसके लिए जेल प्रबंधन ने पूजा करने के इच्छुक बंदियों से कार्यालय में अपना-अपना नाम दर्ज कराने को कहा है, ताकि नवरात्र शुरू होने से पहले पूजा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें.

विज्ञापन

जेल सूत्रों के अनुसार, नवरात्र के पहले दिन विधि-विधान के साथ कलश स्थापना की जाएगी. इसके साथ ही कई बंदी नौ दिनों तक उपवास रखकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करेंगे. पूजा-पाठ, साफ-सफाई और अनुष्ठान से जुड़ी तैयारियां बंदियों की ओर से जल्द शुरू की जायेंगी. जेल प्रबंधन ने पूजा करने वाले बंदियों से आपसी सहयोग के साथ आयोजन करने की अपील की है.

इच्छुक बंदियों को नाम दर्ज कराने का निर्देश

जेल प्रबंधन ने बताया कि जिन बंदियों को कलश स्थापना कर मां दुर्गा का पाठ करना है, वे जल्द अपना नाम दर्ज करायें. इससे पूजा के लिए जरूरी सामग्री की व्यवस्था की जा सकेगी. नवरात्र पाठ करने वाले बंदियों के लिए जेल में जगह भी उपलब्ध करायी जायेगी, ताकि वे विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा कर सकें.

भजन-कीर्तन और दुर्गा पाठ से रहेगा भक्तिमय माहौल

जेल प्रशासन का मानना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से बंदियों में सकारात्मक बदलाव आता है. इससे नकारात्मकता दूर करने और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की दिशा में प्रेरणा मिलती है. नवरात्र के नौ दिनों तक जेल परिसर में सुबह और शाम भक्तिमय माहौल रहेगा. इस दौरान बंदी भजन-कीर्तन और दुर्गा पाठ में भाग लेंगे. जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola