ePaper

VIDEO: विश्व उर्दू दिवस पर झारखंड की डिमना झील में नावों पर मुशायरा, शायरों ने पेश कीं एक से बढ़कर एक गजलें

Updated at : 09 Nov 2023 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: विश्व उर्दू दिवस पर झारखंड की डिमना झील में नावों पर मुशायरा, शायरों ने पेश कीं एक से बढ़कर एक गजलें

झील में अदब कार्यक्रम की अध्यक्षता महान शायर अनवर अदीब ने की. मुख्य अतिथि के रूप में हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार जयनंदन उपस्थित हुए. इस कार्यक्रम में हिंदी एवं उर्दू के कथाकार डॉ अख्तर आजाद को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया. उसके बाद डिमना झील में मुशायरा हुआ.

विज्ञापन

जमशेदपुर: जमशेदपुर की डिमना झील में हर वर्ष की तरह इस साल भी 9 नवंबर को विश्व उर्दू दिवस का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम डिमना झील की दो नावों पर आयोजित किया गया और इस कार्यक्रम को झील में अदब का नाम दिया गया. अर्बन सर्विसेस फाउंडेशन के तत्वावधान में यह कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता महान शायर अनवर अदीब ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार जयनंदन सम्मिलित हुए. इस कार्यक्रम में हिंदी एवं उर्दू के कथाकार डॉ अख्तर आजाद को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया. उसके बाद झील में ही एक मुशायरा आयोजित किया गया. इसमें शायरों ने अपनी गजलें पेश कीं. मुशायरा में जिन शायरों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं, उनमें प्रो अहमद बद्र, गौहर अजीज, शीला कुमारी, वालीउल्लाह वली, सद्दाम गनी, सफीउल्लाह सफी, फरहान खान फरहान, शोएब अख्तर एवं सरफराज शाद के नाम प्रमुख हैं. कार्यक्रम के कन्वीनर डॉ हसन इमाम मलिक (स्पोर्ट्स मैनेजर, टाटा स्टील) ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह विश्व उर्दू दिवस अनोखे अंदाज में मनाया गया. इसके लिए मैं सबसे पहले अर्बन सर्विसेज फेडरेशन, जमशेदपुर को धन्यवाद देता हूं. उसके बाद उन्होंने जिरेन टोपनो (हेड अर्बन सर्विसेस फाउंडेशन, टाटा स्टील), गुरुवारी हेंब्रम (मैनेजर अर्बन सर्विसेस फाउंडेशन) हिना (मैनेजर अर्बन सर्विसेस फाउंडेशन) तथा एवरेस्ट की चोटी फतह करने वाले हेमंत गुप्ता (हेड एडवेंचर) का आभार व्यक्त किया. डॉ हसन इमाम मलिक ने सभी शायरों को धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग के बिना यह अनोखा कार्यक्रम होना संभव नहीं था. इस कार्यक्रम में डॉ जफर साहब, डॉ जकी अख्तर (प्राध्यापक, करीम सिटी कॉलेज) पूर्व डीएसपी एवं साहित्य प्रेमी फोजैल अहमद और सैयद साजिद परवेज उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola