सड़क दुर्घटनाओं के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, नशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करे पुलिस

Updated:
विज्ञापन

13जी 4- सड़क दुर्घटना पर रोक लगाने की मांग पर प्रदर्शन करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मुसाबनी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीणों ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा। नशे में गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन

मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर रविवार को मजदूर यूनियन नेता शमशेर खान के नेतृत्व में लोगों ने सुरदा राजीव चौक के समीप मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया. इस दौरान नारेबाजी करते हुए सड़क हादसों की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन से प्रभावी कदम उठाने की मांग की गयी. प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मुसाबनी थाना पहुंचकर थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह को चार सूत्री मांग पत्र सौंपा. मांग पत्र में नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, शराब और ड्रग्स का सेवन कर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने, 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के दोपहिया वाहन चलाने पर रोक लगाने तथा स्कूलों में चलने वाले वाहनों के चालकों और वाहनों के फिटनेस की जांच कराने की मांग की गयी है. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इन मांगों पर शीघ्र कार्रवाई होने से सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सकता है.

विज्ञापन

केवल बैरियर लगाने से नहीं रूकेगा हादसा

मजदूर यूनियन नेता शमशेर खान ने कहा कि सड़क पर केवल बैरियर लगाकर पुलिस प्रशासन अपने कर्तव्यों से मुक्त नहीं हो सकता. क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कारगर उपाय करने होंगे. नियमित वाहन जांच के साथ लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है.

प्रमुख चौक-चौराहों पर लगेंगे सीसीटीवी

थाना प्रभारीथाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस गश्ती बढ़ायी जायेगी. प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था की जा रही है. साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों के बीच जागरुकता अभियान चलाया जायेगा. थाना प्रभारी ने कहा कि दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. उच्च अधिकारियों से संपर्क कर ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था कराने का प्रयास किया जायेगा और वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ऑन स्पॉट फाइन काटे जायेंगे. मौके पर सपन सिंह, गुरुदास मुर्मू, कमल कांत भट्टाचार्य, विकास शाह, मो मुन्ना,अर्जुन लोहार, चंपई हेंब्रम, नलिन पातर, वीर लामा आदि मुसाबनी थाना पहुंचे थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola