सेंट्रल स्ट्राइक और कंबाइड हीरोज की टीमें जीतीं

Updated:
विज्ञापन

jamshedpur sports news . कीनन स्टेडियम में एसओसी, इजेडसीएल व वीसीआइ की ओर से कीनन स्टेडियम में आयोजित वेटरन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गये.

विज्ञापन

जमशेदपुर. कीनन स्टेडियम में एसओसी, इजेडसीएल व वीसीआइ की ओर से कीनन स्टेडियम में आयोजित वेटरन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन दो मैच खेले गये. दिन के पहले मैच में सेंट्रल स्ट्राइक की टीम ने स्प्रिंग फॉलकन को 25 रन से हराया. इस मैच में आशिक पटेल प्लेयर ऑफ द मैच बने. दिन के दूसरे मैच में कंबाइंड हीरोज की टीम ने वेकैन एकादश नेपाल को आठ विकेट से मात दी. इस मैच में अभिषेक गांगुली को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. प्वाइंट टेबल में सेंट्रल स्ट्राइक की टीम अपने दो मैच जीतकj शीर्ष पर है. गुरुवार को मैच के शुरुआत से पूर्व डीएसपी भोला प्रसाद ने खिलाड़ियों से मुलाकात की. मौके पर काजल दास, पी साहू, मो राशिद, महेश झा, चंद्रशेखर, एमएन दीक्षित, निक्सन कुमार, श्यामल प्रमाणिक मौजूद थे. बिहार रणजी टीम के पूर्व कप्तान अविनाश कुमार व रतन कुमार ने प्लेयर ऑफ द मैच को पुरस्कृत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola