यूनाइटेड क्लब में 18.7% बोनस पर मुहर, इस दिन खाते में आएगी रकम
द यूनाइटेड क्लब
जमशेदपुर के यूनाइटेड क्लब में कर्मचारियों के वार्षिक बोनस पर मुहर लग गई है. वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए 18.7% बोनस का भुगतान किया जाएगा. यह राशि 25 सितंबर तक कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा हो जाएगी.
जमशेदपुर: द यूनाइटेड क्लब, बिष्टुपुर के कर्मचारियों के वार्षिक बोनस पर गुरुवार को मुहर लगी. वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए कर्मचारियों को कुल 18.7% बोनस (13.7% बोनस और 5% एक्स-ग्रेशिया) दिया जायेगा .गुरुवार को क्लब प्रबंधन और कैंटीन, होटल एंड रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच इस ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ.
13.7% बोनस और 5% एक्स-ग्रेशिया शामिल
समझौते के नियमों के तहत, बेसिक और डीए की वास्तविक कमाई पर 13.7 प्रतिशत बोनस तथा 5 प्रतिशत एक्स-ग्रेशिया (अनुग्रह राशि) देय होगी. इसके तहत कर्मचारियों को न्यूनतम 31,112 तथा अधिकतम 62,579 बोनस मिलेगा.वर्ष 2025-26 के दौरान न्यूनतम 30 दिनों तक कार्य करने वाले सभी स्थायी कर्मी इसके हकदार होंगे.
25 सितंबर या उससे पूर्व बैंक खातों में आयेगी राशि
यूनियन और प्रबंधन के बीच तय शर्तों के अनुसार, बोनस की पूरी राशि का भुगतान इसी माह 25 सितंबर तक अथवा उससे पूर्व कर्मचारियों के खातों में भेज दिया जायेगा.
अगले वर्ष से परफॉर्मेंस आधारित होगा ढांचा
वार्ता के दौरान यूनियन ने क्लब के राजस्व संवर्धन एवं सेवाओं को और बेहतर बनाने की प्रबंधन की पहल का समर्थन किया. दोनों पक्षों ने तय किया कि आगामी वर्षों में बोनस भुगतान का फॉर्मूला क्लब के परिचालन राजस्व और ग्राहकों की शिकायतों में कमी (सर्विस क्वालिटी) के आधार पर तैयार किया जायेगा.
समझौते पर इन्होंने किया हस्ताक्षर
प्रबंधन की ओर से क्लब के अध्यक्ष प्रोबाल घोष, महासचिव अभिनव कुमार, उपाध्यक्ष जया सिंह पांडा, वेद प्रकाश ठाकुर, रंजन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शेखर कुमार, समिति सदस्य मनस्वी दुआ राय, जनरल मैनेजर मो. परवेज तथा एफएंडए अधिकारी सुमित कुमार सिंह और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह, माधव हरपाल, राजू सोना, दिनेश कुमार पांडेय और सुभाष जाना ने किया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए