भीख मांगकर परिवार पालती थी महिला, स्टेशन टीओपी रोड पर डिवाइडर से गिरकर मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में सड़क किनारे रहकर भीख मांगने वाली एक महिला की सड़क पर गिरकर मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अचानक डिवाइडर से गिरी और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई.

विज्ञापन

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के स्टेशन टीओपी रोड में गुरुवार रात सड़क किनारे एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला सड़क किनारे रहकर भीख मांगती थी और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करती थी.

विज्ञापन

बताया जाता है कि गुरुवार रात महिला अचानक डिवाइडर से गिर गयी. गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. देर रात तक शव सड़क किनारे ही पड़ा था. पुलिस महिला की पहचान कराने के साथ घटना के कारणों की जांच कर रही है.

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

स्थानीय लोगों के अनुसार स्टेशन टीओपी रोड में डिवाइडर और सड़क किनारे रहने वाले लोगों को लेकर पहले भी हादसे हो चुके हैं. सड़क किनारे रहने वाली महिलाओं और अन्य लोगों के बड़े वाहनों की चपेट में आने की घटनाएं सामने आती रही हैं. लोगों ने सड़क किनारे रहने वाले लोगों की सुरक्षा और डिवाइडर क्षेत्र में जरूरी व्यवस्था करने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola