महुलडीह में यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ की बैठक, डॉ आशा लकड़ा के जादूगोड़ा दौरे और 20 सूत्री मांगों पर हुई चर्चा

Updated:
विज्ञापन

बैठक मे उपस्थित पदाधिकारी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

महुलडीह में यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ की बैठक हुई। इसमें डॉ आशा लकड़ा के दौरे और कर्मचारियों की 20 सूत्री मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन

जादूगोड़ा : यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ की बैठक महुलडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट परिसर में आयोजित की गयी. बैठक में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ आशा लकड़ा के प्रस्तावित जादूगोड़ा दौरे समेत संघ द्वारा यूसिल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक डॉ कंचम आनंद राव को सौंपे गये 20 सूत्री मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा की गयी. बैठक में संघ को और अधिक मजबूत बनाने, कंपनी में कार्यरत जनजातीय कर्मचारियों की पदोन्नति नीति में सुधार तथा कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया। सदस्यों ने कहा कि जनजातीय कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संघ को एकजुट होकर प्रभावी ढंग से अपनी बात प्रबंधन के समक्ष रखनी होगी. बैठक की अध्यक्षता संघ के लखन टुडू ने किया. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर संघ लगातार प्रयासरत है. बैठक में संघ की ओर से लखन मार्डी, बाली हांसदा, बाबूलाल टुडू, कारू मार्डी, सनत कुमार किस्कू, नर्सिंग मुर्मू, शिवचरण टुडू, सुनील किस्कू समेत बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola