परसुडीह :टेंपो और बाइक में टक्कर , दो जख्मी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
परसुडीह :टेंपो और बाइक में टक्कर , दो जख्मी
विज्ञापन
जमशेदपुर.
परसुडीह थानांतर्गत चार खंभा चौक के पास मालवाहक टेंपो और बाइक में टक्कर होने पर बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गया. घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया. उसके बाद दोनों जख्मी बाइक चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल होने में राजू कुमार और रघु शामिल है. घटना रविवार की दोपहर करीब दो बजे की है. घटना के संबंध में रघु ने बताया कि राजू उसका दोस्त है. दोनों घोड़ाडीह के पास के रहने वाले हैं. रविवार को दोनों कपड़ा खरीदने के लिए जुगसलाई जा रहे थे. बाइक राजू चला रहा था. उसी दौरान खास महल के पास अचानक से टेंपो उनके सामने आ गया. लेकिन ब्रेक लगाने के बाद भी टेंपो चालक ने टक्कर मार दी. इससे बाद दोनों गिर कर जख्मी हो गये.घटना में राजू के पैर में चोट लगी है. जबकि उसे हाथ में हल्की चोट आई है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन