आइएसएल मैच के लिए शहर में दो जगह बनेगा फैन पार्क
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
live telecast on big screen
विज्ञापन
जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब और चेन्नईयन एफसी के बीच गुरुवार चार अप्रैल को इंडियन सुपर लीग का बहुचर्चित मुकाबला खेला जायेगा. यह मैच चेन्नई में होगा. इस मैच के लिए जेएफसी प्रबंधन की ओर से शहर में दो स्थान धातकीडीह सेंटर मैदान व मानगो गांधी मैदान में फैन पार्क बनाया जायेगा. इन दोनों स्थानों पर बड़े स्क्रीन पर शाम साढ़े सात बजे मैच का सीधा प्रसारण किया जायेगा. इसके अलावा फैन पार्क में दर्शकों के लिए फुटबॉल से संबंधित क्विज कंपीटिशन का भी आयोजन होगा. इसके विजेता को क्लब की ओर से आकर्षक उपहार दिये जायेंगे.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन