नन्हे स्वर में बच्चों ने तुलसीदास की रचना का किया पाठ, बीटबॉक्सिंग ने भरा जोश
नन्हे स्वर में शामिल प्रतिभागी व संस्था निनाद के सदस्य.
संस्था निनाद द्वारा तुलसी जयंती के उपलक्ष्य में उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में 'नन्हे स्वर' कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ. विद्यार्थियों ने गोस्वामी तुलसीदास की रचनाओं का पाठ किया, जिसमें जाह्नवी चंद प्रथम स्थान पर रहीं.
जमशेदपुर : संस्था निनाद की ओर से तुलसी जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनगर में नन्हे स्वर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विद्यार्थियों ने गोस्वामी तुलसीदास की रचना का पाठ किया. जाह्नवी चंद को प्रथम स्थान मिला. विक्की कुमार द्वितीय और अमृत राज शर्मा तृतीय स्थान पर रहे.
आपके शहर में
15 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में विद्यालय के 15 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया. विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रिया कुमारी सिंह ने स्वागत भाषण दिया. संस्था की संस्थापक पूनम महानंद के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ. साहित्यकार राजेंद्र शाह राज निर्णायक थे. क्षमाश्री, आकांक्षा और हृदयांश राज ने गोस्वामी तुलसीदास के जीवन और साहित्य पर प्रकाश डाला. चंद्रमोहन सोरेन ने बीटबॉक्सिंग के जरिये बच्चों में जोश और उत्साह भर दिया. दिव्या व अतुल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की.
क्या है संस्था का उद्देश्य
संस्था निनाद का उद्देश्य युवा एवं नये साहित्यकारों को मंच प्रदान करना है. संस्था यह प्रयास कर रही है कि जिन साहित्यकारों को मंच नहीं मिल पाता है उन्हें भी मंच मिले. साथ ही समय समय पर ऐसे आयोजन भी किये जाते हैं जिससे युवाओं की रुचि साहित्य में बढ़े. साथ ही कला के अन्य क्षेत्रों में भी युवाओं को बढ़ावा देना संस्था के उद्देश्यों में शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए