सावन के रंग में रंगा श्रीनाथ कैंपस, श्वेत बने मिस्टर तो पापिया बनीं मिस सावन

Updated:
विज्ञापन

श्रावणी संगम का हुआ समापन.

श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन और श्रीनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय श्रीनाथ श्रावणी संगम-7 का समापन शुक्रवार को धूमधाम से हुआ. इस सांस्कृतिक उत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन और श्रीनाथ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव श्रीनाथ श्रावणी संगम-7 का समापन शुक्रवार को हुआ. 19 और 20 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में सावन मास की सांस्कृतिक परंपराओं और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में डॉ. रम्यता प्रफुल्ल (मिसेज इंडिया एशिया पैसिफिक), डॉ. तनुश्री बोस (ब्रांड एंबेसडर, आदित्यपुर नगर निगम), पूनम महानंद, मिष्टू मुखर्जी, डॉ. सुमन कुमारी और लाइव परफॉर्मर आकाश मूर्ति उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की

अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मकता की जमकर सराहना की. उत्सव के दौरान मेहंदी रंग लायी, रेशम की डोर, दुल्हन वही जो पिया मन भाए, नाचे मन मोरा, श्रावणी काव्यांजलि और रैंप वॉक जैसी रंग-बिरंगी प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए श्वेत कुमार भगत को मिस्टर सावन और पापिया दास को मिस सावन चुना गया.

हर महीने का अपना अगल महत्व : सुखदेव

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सुखदेव महतो ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि जीवन में हर महीने का अपना एक अलग महत्व है. सावन की हरियाली से पर्यावरण और जीवन में होने वाले बदलावों पर उन्होंने अपनी बातों को प्रस्तुत किया. विश्वविद्यालय के छात्रों और प्रोफेसरों ने पारंपरिक वेशभूषा में इसमें हिस्सा लिया. इस दौरान संगीत के रंगों में पूरा कैंपस सराबोर रहा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola