बावनगोड़ा चौक से चोरी की थी बाइक, सीसीटीवी ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देती पुलिस व गिरफ्तार चोर.

जमशेदपुर में पुलिस ने चोरी की टेंपो और मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से हुई इस कार्रवाई में आरोपी की पहचान दानिश अंसारी उर्फ राजा के रूप में हुई है. पूछताछ में उसने अन्य चोरी की घटनाओं को भी स्वीकार किया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : आजादनगर थाना की पुलिस ने चोरी की टेंपो और मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. शुक्रवार को केस का उद्भेदन करते हुए सिटी एसपी ललित मीना ने पत्रकारों को बताया - गत 18 अगस्त को आजादनगर के बावनगोड़ा चौक के पास से कपाली अंसारनगर निवासी मो. विक्की की मोटरसाइकिल (जेएच05डीएफ4606) चोरी हो गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

नूर कॉलोनी के पास से पकड़ाया चोर

थाना में केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला. इसी क्रम में सीसीटीवी में एक युवक की तस्वीर मिली. इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चेकिंग लगाकर नूर कॉलोनी के पास से युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक दानिश अंसारी उर्फ राजा आजादनगर ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-12 का रहनेवाला है. वर्तमान में कपाली में रहता है.

अलग-अलग थानों में दर्ज है पांच केस

पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि गत 16 अगस्त की रात मानगो दाईगुट्टू रजक लाइन निवासी किशन कर्मकार की टेंपो (जेएच05एजी7622) की चोरी की थी. पुलिस ने मो. दानिश की निशानदेही पर उक्त टेंपो भी बरामद कर लिया. राजा के खिलाफ पूर्व में आजादनगर में तीन, मानगो और सीतारामडेरा थाना में एक-एक केस दर्ज है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola