बड़बिल गांव में बकरी चोरी कर भाग रहे तीन युवक गिरफ्तार, एक फरार

Updated:
विज्ञापन

ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा युवक. 4जी 19- पुलिस पहुंची और युवकों हिरासत में लिया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के गालूडीह में बकरी चोरी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार। ग्रामीणों ने वाहन खराब होने पर पकड़ा, एक आरोपी मौके से फरार। पुलिस कर रही है मामले की जांच।

विज्ञापन

गालूडीह, जमशेदपुर: गालूडीह थाना की जोड़सा पंचायत के बड़बिल गांव में मंगलवार शाम बकरी चोरी के संदेह में ग्रामीणों ने तीन युवकों को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार चार युवक एक वाहन में तीन बकरियां लादकर गालूडीह की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बड़बिल गांव के पास वाहन खराब हो गया. वाहन में बकरियां लदी देखकर ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने युवकों से पूछताछ का प्रयास किया. ग्रामीणों को देखते ही चारों युवक वाहन छोड़कर वाटर पार्क की ओर भागने लगे. ग्रामीणों ने पीछा कर गालूडीह-नरसिंहपुर मुख्य सड़क पर भारत पेट्रोल पंप के समीप तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक युवक भागने में सफल रहा.

विज्ञापन

पकड़े गये युवकों की पहचान जमशेदपुर के कपाली निवासी मो. इरफान (20), मो. अफरोज (19) और मो. राशीद (20) के रूप में हुई है. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. सूचना पाकर पुलिस तुरंत पहुंची और पकड़े गये युवकों को हिरासत में लेकर थाना ले गयी, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.

वाहन की नंबर प्लेट बदलकर ले जायी जा रही थीं बकरियां

ग्रामीणों ने बताया कि जिस वाहन से बकरियां ले जायी जा रही थीं, उस पर दो नंबर प्लेट लगी थीं. वाहन का वास्तविक नंबर जेएच 05 डब्ल्यू 3325 बताया गया, जबकि उसके ऊपर जेएच 02 डब्ल्यू 7325 नंबर की प्लेट लगी थी. ग्रामीणों ने आशंका जतायी कि पहचान छिपाने के उद्देश्य से नंबर प्लेट बदली गयी थी.

घटना की सूचना मिलते ही गालूडीह थाना प्रभारी अंकु कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेने के साथ-साथ वाहन और बकरियों को भी अपने कब्जे में ले लिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. बकरियों के असली मालिक का पता लगाने के साथ-साथ फरार चौथे युवक की तलाश में जुटी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola