बस्तीवासियों ने श्रमदान कर रास्ता को दुरुस्त किया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सुंदरनगर से सटे नीलडुंगरी बस्ती में जल जमाव की वजह से रास्ता काफी जर्जर हो गया था. जिसकी वजह से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. युवाओं ने एकजुट हो श्रमदान कर रास्ता को दुरूस्त किया
विज्ञापन
-नीलडुंगरी बस्ती में जल जमाव की वजह से रास्ता काफी जर्जर हो गया था
जमशेदपुर.
सुंदरनगर क्षेत्र के नीलडुंगरी के ग्रामीणों ने श्रमदान कर जर्जर रास्ते को दुरुस्त किया. सरना मार्शल क्लब के सचिव आकाश देवगम ने बताया कि जलजमाव की वजह से रास्ता खराब हो गया था. पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा पहल नहीं करने पर युवाओं ने श्रमदान कर रास्ता दुरुस्त करने का संकल्प लिया और रास्ते का समतलीकरण किया. श्रमदान करने वालों में अनूप कुमार, रामसिंह देवगम, अनिल हेंब्रम, गुरुवारी पाड़ेया, रीता कोडंकल, रानी पूर्ति, रश्मि जामुदा, रायसिंह हेंब्रम आदि मौजूद थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन