Tata steel UISL: बोनस व वेज रिवीजन पर वार्ता शुरू एक सप्ताह में हो सकता है निर्णय

Updated:
विज्ञापन

टाटा स्टील यूआइएसएल.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाटा स्टील UISL के कर्मचारियों के लिए बोनस और वेज रिवीजन समझौते की वार्ता शुरू हो गई है. यूनियन और मैनेजमेंट के बीच हुई इस बैठक में तेजी से नतीजे निकालने की रणनीति तय की गई है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल (पूर्व में जुस्को) के कर्मचारियों का बोनस और वेज रिवीजन समझौता की वार्ता शुरू हो गयी है. यूनियन अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने सोमवार को मैनेजमेंट के अधिकारियों के साथ वार्ता की. इस दौरान कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई. सूत्रों के अनुसार, एक सप्ताह में रिजल्ट निकालने की रणनीति तय की गयी है.

विज्ञापन

अगर वेज रिवीजन समझौता में देरी होगी, तो बोनस समझौता पहले कर लिया जायेगा. बाद में एरियर पर बोनस की राशि दी जायेगी.वैसे यूनियन यह कोशिश कर रही है कि वेज रिवीजन और बोनस समझौता एक साथ कर लिया जाये. बोनस समझौता में ज्यादा दिक्कत नहीं है, क्योंकि पहले से फार्मूला तय है.

जबकि, वेज रिवीजन में ज्यादा दिक्कत है. बोनस समझौता के तहत मुनाफा, सेफ्टी, कंप्लायंस कंप्लेंट, टॉप बॉक्स ओवरऑल, बॉटम बॉक्स ओवरऑल, टीएंडडी लॉस ओवरऑल, वाटर ओवरऑल, रिपीट कंप्लेंट, कस्टमर सैटिफेक्शन इंडेक्स, प्रोडक्टिविटी और एक्टिव एसजीए का फॉर्मूला तय है. इसके आधार पर बोनस की राशि तय होनी है. हर तिमाही में रिजल्ट आता है, इस कारण तिमाही के आधार पर बोनस की राशि तय होती है और फिर बची राशि मिलती है. इसके तहत पिछले बोनस की राशि अभी मिलनी बाकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola