जर्नलिज्म की पढ़ाई से स्पेस स्टार्टअप तक, वीमेंस यूनिवर्सिटी में राज्यपाल ने बताया आगे का प्लान

Updated:
विज्ञापन

चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल राज्यपाल

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए. कुलपति ने छात्राओं के लिए जर्नलिज्म और स्पेस स्टार्टअप जैसे नए क्षेत्रों में अवसरों की बात कही.

विज्ञापन

जमशेदपुर: जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में मंगलवार को चौथे दीक्षांत समारोह की शुरुआत हुई. समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए. सीएसआईआर-एनएमएल के डायरेक्टर डॉ. संदीप घोष चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे. समारोह के दौरान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. एला कुमार ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और आने वाले समय की योजनाओं को साझा किया.

विज्ञापन

कुलपति डॉ. एला कुमार ने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में स्टार्टअप की काफी संभावनाएं हैं. इसी को देखते हुए जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी ने स्पेस किड्स इंडिया के साथ एमओयू किया है. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि छात्राओं को नये क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकें.

विश्वविद्यालय में मास कम्युनिकेशन के तहत जर्नलिज्म की पढ़ाई भी शुरू की जायेगी. इसके लिए एक साल के पीजी कोर्स की शुरुआत होगी. विश्वविद्यालय का फोकस नये क्षेत्रों में शिक्षा के अवसर बढ़ाने के साथ छात्राओं को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने पर भी है.

इससे पहले दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को एक्सएलआरआइ ऑडिटोरियम में फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया था. सीटिंग अरेंजमेंट, मंच संचालन समेत समारोह की पूरी व्यवस्था का जायजा लिया गया था. शिक्षकों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:30 बजे निर्धारित की गयी थी.

राज्यपाल के समारोह में शामिल होने को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये थे. डीसी, एसएसपी और एसडीओ ने संयुक्त रूप से पूरे हॉल का निरीक्षण किया था. अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की समीक्षा कर विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये थे.

समारोह में शामिल होने वाले सभी डिग्रीधारकों को प्रवेश द्वार पर ही 200 रुपये शुल्क लेकर गाउन उपलब्ध कराया गया. इससे पहले गाउन के लिए ऑनलाइन पेमेंट का विकल्प रखा गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola