Jamshedpur News : टाटा स्टील ने जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट नगर ट्रस्ट का किया पुनर्गठन

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 23 Oct 2025 12:37 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : टाटा स्टील के सहयोग से संचालित जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट नगर ट्रस्ट का नये सिरे से गठन किया गया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

टाटा स्टील के सहयोग से संचालित जमशेदपुर ट्रांसपोर्ट नगर ट्रस्ट का नये सिरे से गठन किया गया है. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने यह नयी कमेटी गठित की है, जिसके मैनेजिंग ट्रस्टी चीफ कारपोरेट सर्विसेज टाटा स्टील जमशेदपुर होंगे.

वहीं, 12 ट्रस्टी होंगे, जिसमें आइबीएमडी के फाइनांशियल कंट्रोलर विकास कुमार भालोटिया, हेड प्रोडक्शन प्लानिंग व लॉजिस्टिक स्वरूप चटर्जी, हेड प्रोडक्शन प्लानिंग लॉजिस्टिक एंड एमआरडी एस चटर्जी, चीफ प्रोक्योरमेंट डिलीवरी मैनेजमेंट जमशेदपुर, कलिंगानगर व हुगली मेट कोक राणा दास, जीएम सप्लाइ चेन टाटा मोटर्स राजीव बंगल, टाटा स्टील यूआइएसएल के जीएम टाउन आरके सिंह, ट्रांसपोर्ट पार्क को-ऑर्डिनेशन के सीनियर मैनेजर प्रदीप परासर, हेड लॉजिस्टिक पवन टंडन, हेड स्टैच्यूरी कंप्लायंस मैनेजमेंट व सोसाइटीज निशित कुमार सिन्हा, चीफ सिक्योरिटी टाटा स्टील जमशेदपुर व रॉ मैटेरियल अरविंद कुमार सिन्हा, चीफ ऑपरेशन आइबीएमडी जमशेदपुर अखिलेश कुमार मिश्रा और हेड आउटबांड लॉजिस्टिक अजीत कुमार को शामिल किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola