टाटा सेरसा की टीम ने एनसीसी को 44 रन से दी शिकस्त

जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले जा रहे जेएससीए बी डिवीजन नॉकऑउट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में टाटा सेरसा की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब (
जमशेदपुर. को-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान में खेले जा रहे जेएससीए बी डिवीजन नॉकऑउट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मैच में टाटा सेरसा की टीम ने नेशनल क्रिकेट क्लब (एनसीसी) को 44 रन से मात दी. टाटा सेरसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 167 रन बनाये. दिव्यांशु कुमार ने 36 और मनीष कुमार ने 28 रनों की पारी खेली. एनसीसी के अमनदीप ने चार विकेट लिये. जवाब में एनसीसी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 122 रन ही बना सकी. अविनाश तिवारी ने 44 रनों की पारी खेली. सेरसा के मनीष पांडे ने चार विकेट लिये. मनीष पांडे प्लेयर ऑफ द मैच बने.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




