Tata motors won tata inter company cricket tournament : टाटा मोटर्स क्रिकेट टीम ने जीता खिताब
टाटा मोटर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई में टाटा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित टाटा इंटर कंपनी कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है
जमशेदपुर. टाटा मोटर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई में टाटा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित टाटा इंटर कंपनी कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है. फाइनल मैच में टाटा मोटर्स की टीम ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. टाटा मोटर्स के तालकेश्वर तिवारी बेस्ट बॉलर, धीरज बैस्ट बैटर बने. विजेताओं और रनर-अप को टाटा स्टील के कंपनी सेक्रेटरी और चीफ लीगल ऑफिसर पार्वतीसम कांचीधाम ने सम्मानित किया. टीम के सफल कैंपेन को टाटा मोटर्स लीडरशिप के जोरदार प्रोत्साहन से सपोर्ट मिला, जिससे खिलाड़ी मुश्किल प्रोडक्शन शेड्यूल के बावजूद हिस्सा ले सके और बेहतर प्रदर्शन कर सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए