टाटा मोटर्स के कर्मचारियों का बदलेगा सफर, यहां जानें क्या है कंपनी की नई व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन

इन बसों से सफर करेंगे कर्मी.

टाटा मोटर्स ने अपने कर्मचारियों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर एक खास तोहफा पेश किया है. अब वे सामान्य बसों के बजाय अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक एसी बसों से ड्यूटी करेंगे, जो पर्यावरण के अनुकूल और आरामदायक हैं.

विज्ञापन

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए स्वतंत्रता दिवस पर बड़ी सौगात दी गई है. अब कर्मचारी सामान्य बसों के बजाय अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक एसी बसों से ड्यूटी के लिए आना-जाना करेंगे. कंपनी ने पर्यावरण संरक्षण और कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई परिवहन व्यवस्था की शुरुआत की है. इससे कर्मचारियों को आरामदायक, सुरक्षित और प्रदूषण-मुक्त सफर का अनुभव मिलेगा.

स्वतंत्रता दिवस पर शुरू हुई नई परिवहन व्यवस्था

टेल्को स्थित सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम से कंपनी प्रबंधन और यूनियन के शीर्ष पदाधिकारियों ने सात नई ईवी एसी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर टाटा मोटर्स के प्लांट हेड अनुराग छारिया, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. नई बसों के शुभारंभ के बाद अधिकारियों और यूनियन प्रतिनिधियों ने स्वयं बस में बैठकर यात्रा की. इस दौरान कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का भी जायजा लिया गया.


इन बसों में सफर करेंगे टाटा मोटर्स के कर्मचारी.
इन बसों में सफर करेंगे टाटा मोटर्स के कर्मचारी.

गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से कर्मचारियों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी. शून्य उत्सर्जन वाली इन बसों से प्रदूषण भी कम होगा. साथ ही कर्मचारियों को पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी.अब तक कर्मचारी ड्यूटी के लिए सेंट्रल ट्रांसपोर्ट की सामान्य बसों का इस्तेमाल करते थे. कंपनी ने अब इन बसों के स्थान पर आधुनिक इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने की पहल की है. प्रबंधन ने फिलहाल टेल्को कॉलोनी के विभिन्न सेक्टरों और आंतरिक मार्गों पर सात बसों का परिचालन शुरू किया है. आने वाले दिनों में चरणबद्ध तरीके से शहर के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी इन बसों का विस्तार करने की योजना है.


विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola